Pages

▼

Wednesday, 8 August 2018

riskiest investments including bitcoin | दुनिया के 3 सबसे रिस्‍की निवेश, 15 रुपए बन गए 1.5 करोड़ रुपए

riskiest investments including bitcoin | दुनिया के 3 सबसे रिस्‍की निवेश, 15 रुपए बन गए 1.5 करोड़ रुपए



क्रिप्‍टोकरंसी, वैंचर कैपिटल और IPO दे चुके हैं हजारों गुना रिटर्न, पर डूबने का खतरा भी बहुत

दुनिया की पहली क्रिप्‍टोकरंसी बिटक्‍वॉइन ने हाल के सालों में हजारों गुना रिटर्न दिया है। मौजूदा समय में इसकी एक यूनिट करीब 5 लाख रुपए में बिक रही है। वहीं एक दौर ऐसा था जब यह मात्र 15 रुपए की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 साल पहले अगर आपने इसमें 15 रुपए लगाए होते तो आप 1.5 करोड़ रुपए के मालिक होते। इतने भारी रिटर्न के चलते यह क्रिप्‍टोकरंसी अब भी लोगों के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। किसी भी सरकार की ओर से मान्‍यता नहीं दिए जाने के चलते बिटक्वॉइन को दुनिया का सबसे रिस्‍की इन्‍वेस्‍टमेंट माना जाता है। हालांकि इस लिस्‍ट में यह अकेला इन्‍वेस्‍टमेंट नहीं है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही रिस्‍की इन्‍वेस्टमेंट के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक झटके में करोड़ों रुपए की कमाई कराते हैं। हालांकि यहां पैसा लगाना खतरे से खाली नहीं रहा है। यहां एक झटके में लोगों के करोड़ों रुपए डूबते भी हैं। 


नंबर-1: बिट्क्‍वाइन
इसे अभी तक का दुनिया का सबसे खतरनाक इन्‍वेस्‍टमेंट कहा जा रहा है। लोगों ने जितने कमाए होंगे, उतने ही गंवाए भी होंगे। अभी पिछले साल ही टेक्‍नोलॉजी से अपग्रेडेशन को कैंसिल करने के बाद कुछ यूजर इससे बाहर निकल आए। इसका असर यह हुआ कि बिटक्वॉइन में जबदस्‍त गिरावट देखी गई। इसके चलते 5 लाख रुपए प्रति यूनिट के लेवल पर कारोबार करने वाली करंसी सिर्फ 4 दिन के भीतर 3.6 लाख के लेवल पर आ गई। मतलब अगर आपके पास उस समय 1 करोड़ का पोर्टफोलियो होता तो वह घटकर 72 लाख का हो जाता। आप सीधा 28 लाख का घाटा उठाते। हालांकि बाद में इसमें सुधार देखा गया और यह फिर से 5 लाख के लेवल के आसपास है।  

नंबर-2 : वेंचर कैपिटल 
वेंचर कैपिटलिस्‍ट ज्‍यादातर स्‍टार्टअप्‍स में पैसा लगाते हैं। हालांकि किसी भी स्‍टार्टअप के सफल होने से ज्‍यादा फेल होने की संभावना हमेशा ज्‍यादा होती है। बीबीसी कैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के बिजनेस में कई बार लाखों गुना रिटर्न मिलता है, हालांकि पैसा डूबने का चांस करीब 80 फीसदी होता है। हालांकि इसके बाद भी दुनिया में बहुत से स्‍टार्टअप सिर्फ वेंचरकैपिटल के चलते ही अपनी पहचान बना पाए। 

नंबर-3: इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 
आईपीओ दुनिया भर में लोगों के बीच इन्‍वेस्‍टमेंट का सबसे प्रचलित तरीका है। हालांकि यह बेहद रिस्‍की माना जाता है। भारत में इसी साल सुपरमार्केट के आईपीओ ने खुलते ही 276 फीसदी तक रिटर्न दिया है। वहीं कुछ आईपीओ ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत अपने शुरुआती प्राइस पर भी नहीं है।  Shaadi.com Indian Matrimonials


No comments:

Post a Comment