Pages

▼

Tuesday, 7 August 2018

list of things which are truly free on internet everyone should know | इन चीजों के लिए पैसे क्‍यों देना, जब इंटरनेट पर हों पूरी तरह फ्री

list of things which are truly free on internet everyone should know | इन चीजों के लिए पैसे क्‍यों देना, जब इंटरनेट पर हों पूरी तरह फ्री



आप ट्यूशन से लेकर किताबें तक इन्‍टरनेट पर फ्री में हासिल कर सकते हैं

इंटरनेट एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जिसने पूरी दुनिया को बेहद पास ला दिया है। यह तो हम सभी को पता है कि ईमेल और वीडियो सहित ऐसी तमाम चीजें हैं, जिनका यूज आप इंटरनेट पर पूरी तरह से फ्री में करते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके लिए लोग पैसे देते हैं, हालांकि इन्‍हें फ्री में भी हासिल किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें आप इंटरनेट पर फ्री में हासिल कर सकते हैं।



- टाइम मैगजीन ने यह लिस्‍ट एक खास वेबसाइट की मदद से बनाई है।
- अगर आप रोजाना इंटरनेट यूज नहीं कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको यह फ्री लिस्‍ट जानकार हैरानी होगी।
- आइए जानते हैं ऐसी ही लिस्‍ट के बारे में
 
नंबर-1: ट्यूशन
- अमूमन ऑनलाइन ट्यूशन पेड माना जाता है।
- दुनिया भर में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो पेड ऑनलाइन ट्यूशन प्रोवाइड करती हैं।
- हालांकि आप इन्‍हें फ्री में भी हासिल करते हैं।
 
कहां मिलेगा: खान एकेडमी
वेबसाइट: khanacademy.org
 नंबर-2: फॉरेन लैंग्‍वेज
- आप इंटरनेट पर विदेशी भाषाएं भी बिना पैसों के सीख सकतें हैं।  
- बहुत सी वेबसाइट पूरी तरह से फ्री सर्विस देती हैं।
 
कहां मिलेगा: Duolingo
बेबसाइट: en.duolingo.com

नंबर-3:  प्रोडक्टिव सॉफ्टवेयर
- आप इंटरनेट पर Adobe Creative Suite जैसे सॉफ्टवेयर भी मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा भी बहुत से विंडोज साफ्टवेयर भी हैं, जो आपको मिल सकते हैं।
 
कहां मिलेगा: LibreOffice, OpenOffice
बेबसाइट: libreoffice.org, openoffice.org
नंबर-4:  किताबें
- इंटरनेट पर इन्‍हें आप पूरी तरह से फ्री हालिस कर सकते हैं।
- अगर आपके पास एक स्‍मार्टफोन है ई-रीडर के जरिए आप हासिल कर सकते हैं।
 
कहां से मिलेंगी: प्रोजेक्‍ट गटनबर्ग
वेबसाइट: gutenberg.org
नंबर-5: फिल्‍में
- किताबों के अलावा आप पुरानी फिल्‍में भी इंटरनेट पर फ्री में हासिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आप फेमस डॉक्‍यूमेंट्री भी देखना चाहें तो वह भी कई प्‍लेटफॉर्म्‍स पर फ्री है।
 
कहां मिलेंगी:  अर्काइव ओआरजी, यू-ट्यूब और डॉक्‍यूमेंट्री हैवेन
बेबसाइट: Archive.org, documentaryheaven.com, YouTube.com, Metropolis.com
नंबर-6: क्‍लाउड स्‍टोरेज
- यह एक ऐसा स्‍टोरेज होता है जहां आप अपना डिजिटल डाटा रखते हैं और जब जहां चाहें हासिल कर सकते हैं। डाटा रखने के लिए आपको चिप या किसी और डिवाइस की जरूरत नहीं पड़़ती है।
- बहुत सी कंपनियां इस तरह के स्‍टोरेज के लिए आपसे चार्ज लेती हैं हालांकि आप इन्‍हें मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।
 
यहां मिलेगा: OneDriv, , Google Drive, Dropbox, Copy
बेसाइट: Microsoft.com, Google.com, Dropbox.com
नंबर-7: कोडिंग लैंग्‍वेज
- इन्‍फोरमेशन टेक्‍नोलॉजी के सेक्‍टर में सबसे जयादा डिमांग कोडिंग करने वालों की होती है।
- अगर आपको इंटरनेट की अलग अलग लैं‍ग्‍वेज की कोडिंग आती है तो आपके पास जॉब की कमी नहीं होगी।
 
कहां मिलेगा: Code Academy, Hour of Code, Learn to Code the Hard Way
वेबसाइट: hourofcode.com, ullstackacademy.com, learnpythonthehardway.org
नंबर-8: फेमस कॉलेज कोर्स मैटेरियल
- दुनिया भर में फेमस MIT, Harvard, and Yale जैसे इंस्‍ट्रीट्यूट आपको फ्री में कोर्स मैटेरियल प्रोवाइड कराते हैं।
- बहुत सी वेबसाइट इसके लिए चार्ज करती हैं। हालांकि आप फ्री में इन्‍हें हासिल कर सकते हैं।
 
यहां मिलेगा: Coursera, Academic Earth
वेबसाइट:   coursera.org, academicearth.org

Shaadi.com Indian Matrimonials


No comments:

Post a Comment