Pages

▼

Saturday, 4 August 2018

business opportunity in chai | चाय बेचकर बन गया 18 करोड़ का मालिक, कभी एक रेस्त्रां में करता था काम

business opportunity in chai | चाय बेचकर बन गया 18 करोड़ का मालिक, कभी एक रेस्त्रां में करता था काम



Shaadi.com Indian Matrimonials

टुक टुक चाय का मार्केट वैल्यू 18 करोड़ रुपए हो गया है।चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनने के किस्से आपने अकसर सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी भारतीय के विदेश में चाय बेचकर करोड़पति बनते देखा या सुना है। शायद नहीं। लेकिन 39 वर्षीय केरल निवासी रूपेश थॉमस लंदन में चाय बेचकर करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने लंदन में 'टुक टुक चाय' नाम से बिजनेस शुरू किया, जिसका मार्केट वैल्यू 18 करोड़ रुपए हो गया है। वो रेडी ब्रूड चाय बेचते हैं। उनकी चाय की सप्लाई लंदन की लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हार्वे निकोल्स में हो रही है।




सपने को दिया पंख
केरल में जन्मे रूपेश का बचपन गरीबी में गुजरा। उनके परिवार में अकसर पैसे की दिक्कत होती थी। वित्तीय परेशानियों के बावजूद रूपेश ने पढ़ाई नहीं छोड़ी और उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उनको विदेश में नौकरी करने का सपना था। सपने को पूरा करने के लिए साल 2002 उम्र में 795 डॉलर यानी करीब 55 हजार रुपए लेकर लंदन पहुंच गए।

मैकडॉनल्ड्स में की नौकरी
लंदन पहुंचने के बाद रूपेश को मैकडॉनल्ड्स में नौकरी मिली। लंदन में काम को लेकर उत्साहित रूपेश को यह नौकरी अच्छी लगी। यहां उनको 5.30 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पेमेंट मिलती थी। एक हफ्ते के अंदर उन्होंने दूसरा पार्ट टाइम जॉब ढूंढ लिया, जो डोर-टू-डोर सेल्समैन का था।


No comments:

Post a Comment